नैनीताल।जीर्णोद्धार की मांग अब तूल पकड़ने लगी है। विद्यालय की बदहाल स्थिति और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय सभासद जितेन्द्र पांडे ‘जीनु’ ने सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारी को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपकर विद्यालय की मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की पुरजोर मांग की।
सभासद जितेंद्र पांडे ने बताया कि विद्यालय का भवन लंबे समय से रखरखाव के अभाव में जर्जर हो रहा है। बारिश के दौरान भवन के अंदर पानी भर जाता है जिससे छात्रों व शिक्षकों को काफी फजीहत उठानी पड़ती है इसलिए जल्द से जल्द भवन का जीना उधर कार्य करने की मांग की है।

