नैनापीक ट्रैक से लापता युवक का आठवें दिन भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने हर पहलू से जांच की उठाई मांग

नैनीताल।शहर की सबसे ऊंची चोटी नयना पीक क्षेत्र में दोस्तों के साथ ट्रेकिंग को गया बिहार मूल के बीटेक के छात्र अर्नव का आठ दिन बीत जाने के बाद कोई सुराग नहीं लग पाया है। अब लापता छात्र के पिता ने खोज एवं बचाव अभियान में लापरवाही का आरोप लगाया है।मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आठ दिन बाद भी बेटे का कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने मांग की कि पुलिस को केवल जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों तक ही तलाश सीमित नहीं रखनी चाहिए, बल्कि अन्य संभावित स्थानों और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच करनी चाहिए। पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य टीमें लगातार तलाश में जुटी हैं। स्वजनों के अनुसार तीन माह पहले ही उसका भीमताल के संस्थान में एडमिशन किया गया था। आरोप लगाया कि पुलिस केवल एक ही एंगल पर अभियान चला रही है। उन्होंने एसएसपी मंजुनाथ टीसी से मामले को गंभीरता से लेते हुए एजेंसियों को हर कोण से मामले की जांच का अनुरोध किया है।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!