चील चक्कर मोड़ पर वन महोत्सव के तहत किया गया वृक्षारोपण; सभासद गीता उप्रेती रहीं मौजूद

वन महोत्सव के पावन अवसर पर आज चील चक्कर मोड़ के समीप व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय सभासद गीता उप्रेती ने वन विभाग (फॉरेस्ट टीम) के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर सभासद गीता उप्रेती ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है, जिसे सुधारने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। उन्होंने स्थानीय जनता से भी अपील की कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी उचित देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लें।

वन विभाग की टीम ने भी इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और आम जनता के सहयोग से ही वनों को बचाया और बढ़ाया जा सकता है।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!