11 दिन से गुम अर्नव की तलाश में अब हल्द्वानी की राह पुलिस – इंटरनेट मीडिया से जुड़े दोस्तों से भी बढ़ा पूछताछ का दायरा

नैनीताल: शहर की सबसे ऊंची चोटी नयना पीक ट्रेकिंग के दौरान छात्र अर्नव सिंह के गुम होने की गुत्थी 11 दिन बाद भी अनसुलझी है। जंगल व शहर में तमाम प्रयासों के बाद अब पुलिस हल्द्वानी क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाल उसका पता लगाने की कोशिश में जुटी है। जांच का दायरा बढ़ाते हुए अब अर्नव से इंटरनेट मीडिया से जुड़े दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि इन प्रयासों के बावजूद अब तक पुलिस के हाथ खाली है।
शहर के नयना पीक में ट्रेकिंग के दौरान छह नवंबर को बिहार मूल का अर्नव सिंह गुम हो गया था। जिसके बाद से ही एसडीआरएफ, पुलिस व वन विभाग की टीमें नयना पीक व आसपास के जुड़े जंगल में सर्च अभियान चला रहे है। सोमवार को टीम ने नयना पीक ट्रेकिंग मार्ग में गहरी खाई वाले चिह्नित किये स्थल के 200 मीटर दायरे व खाई में सर्च अभियान चलाया। वहीं पुलिस की एक टीम ने काठगोदाम व हल्द्वानी एंट्री प्वाइंट, रेलवे व बस स्टेशन क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले। रहस्यमय तरीके से गायब अर्नव की तलाश के साथ जहां बीते 11 दिनों से उसके साथ मौजूद तीन दोस्तों से पूछताछ की जा रही थी, अब इंटरनेट मीडिया में उसके करीबी दोस्तों से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इंटरनेट मीडिया में उसके साथ जुड़ी हल्द्वानी की दो दोस्तों के साथ गहन पूछताछ की। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि पुलिस छात्र की तलाश में हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन अब तक उसके गायब होने, गिरने या उसके साथ कोई अनहोनी होने जैसा कोई प्रमाण नहीं मिला है।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!