नैनीताल में नयना पीक घूमने गया बिहार का युवक 10 दिन से लापता, 30 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद भी नहीं लगा कोई सुराग

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में घूमने आया बिहार मूल का एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने और इलाके के करीब 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार, बिहार मूल का निवासी अर्नव सिंह बीती 6 नवंबर को अपने तीन दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आया था। सभी दोस्त साथ में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नयना पीक (चाइना पीक) की ओर घूमने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि ट्रैकिंग के दौरान बीच रास्ते से अर्नव अचानक अपने दोस्तों से बिछड़कर लापता हो गया। दोस्तों ने पहले अपने स्तर पर आसपास के जंगलों और रास्तों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब उसका कहीं पता नहीं चला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने नयना पीक जाने वाले मार्ग, मल्लीताल और आसपास के इलाकों में लगे करीब 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, हालांकि अभी तक किसी भी कैमरे में अर्नव के लौटने या आगे जाने का कोई स्पष्ट सुराग हाथ नहीं लगा है। युवक के अचानक यूं लापता होने से दोस्तों और परिजनों में हड़कंप मच गया है। पुलिस द्वारा मोबाइल लोकेशन और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!