भवाली। प्रख्यात कवि और डॉ. कुमार विश्वास आज बाबा नीब करौरी के प्रसिद्ध धाम ‘कैंची धाम’ पहुंचे। उन्होंने बाबा की पावन कुटिया और मंदिर परिसर में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।
कैंची धाम पहुंचने पर कुमार विश्वास ने बाबा नीब करौरी की प्रतिमा के दर्शन किए और कुछ समय मंदिर परिसर में बिताया। इस दौरान वे बाबा की भक्ति और वहां के शांत वातावरण में लीन नजर आए। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और धाम के इतिहास व मान्यताओं पर चर्चा की।

