नैनीताल: कृष्णापुर क्षेत्र के निवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही सड़क निर्माण की वाजिब मांग को अब एक बड़ा और महत्वपूर्ण जनसमर्थन मिल गया है। ‘मां नयना देवी व्यापार मंडल’ ने कृष्णापुर वासियों के इस संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का ऐलान किया है। व्यापार मंडल के इस समर्थन से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है और शासन-प्रशासन पर भी जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करने का दबाव बढ़ गया है। मां व्यापार मंडल अध्यक्ष <span;>पुनीत टंडन ने कहा कि कृष्णापुर क्षेत्र में सड़क की समस्या का समाधान करते समय प्राकृतिक नालों और बलियानाले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखना आवश्यक है। पर्यावरणीय परिस्थितियों के अनुरूप सड़क निर्माण या आवागमन के लिए जो भी व्यवहारिक विकल्प संभव हों, उन पर विचार कर क्षेत्रवासियों को राहत दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आवागमन का अधिकार और सड़क तक पहुंच सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है। परियोजना पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद यदि क्षेत्रवासियों को सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है, तो यह गंभीर विषय है।कहा की स्थानीय लोगों की जायज मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाएगा, ताकि कृष्णापुर के निवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
