शादी का झांसा देकर महाराष्ट्र की युवती का शारीरिक शोषण पुलिस ने नैनीताल के युवक पर दर्ज किया मुकदमा

नैनीताल: महाराष्ट्र की युवती ने शहर के समीपवर्ती खुर्पाताल क्षेत्र में रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए है। आरोप है कि खुद को वैदिक ज्योतिष बताने वाला युवक खुर्पाताल लाकर कई बार उससे शारीरिक शोषण करता रहा। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुणे महाराष्ट्र निवासी युवती ने तहरीर देकर कहा है कि पिछले साल नवंबर में जब वह निजी जीवन से तनाव में चल रही थी तो उसके दिल्ली निवासी एक दोस्त ने बाजपुर ऊधमसिंह नगर निवासी युवक से वैदिक ज्योतिष के रूप में पहचान कराई थी। फोन पर बात करने के बाद उसने ध्यान टूर के लिए 55 हजार धनराशि भी युवक को ऑनलाइन भुगतान किया। जिसके बाद युवक दिल्ली से उसे नैनीताल के खुर्पाताल स्थित ध्यान केंद्र ले आया। जहां एक दिन साउंड थैरपी देने के अगले दिन युवक ने उसे शराब पिलाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। जिसके बाद कई बार युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब वह पुणे लौटी तो युवक ने उसे वापस खुर्पाताल बुला लिया। जहां वह उसी के फ्लैट पर रहने लगी। इसी बीच उसके फोन पर किसी अन्य युवती का फोन आने पर जब उसने पूछताछ की तो युवक ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद वह वापस पुणे लौट गई तो युवक ने फोन पर उसके साथ शादी न करने व पहले से शादीशुदा होने की बात बताई। जब पांच जून को वह शिकायत लेकर नैनीताल के मल्लीताल कोतवाली पहुंची तो युवक ने पुलिस के समक्ष पत्नी को तलाक देकर शादी करने का भरोसा दिया। कोर्ट के समझौतानामा पर उससे हस्ताक्षर करवाया गया। जिसके बाद उसने शिकायत वापस ले ली लेकिन 12 जून को युवक बिना बताए घर से चला गया। फोन करने पर धमकाने लगा कि उसके पास कोर्ट से अग्रिम जमानत है। उसे जो करना है कर ले। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि शिकायत पर हेमंत रैना मूल निवासी पिपलिया सुल्तानपुर पट्टी, बाजपुर ऊधमसिंह नगर, हाल निवासी खुर्पाताल के विरुद्ध बीएनएस की धारा 69, 115(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!