नैनीताल।स्नोव्यू वार्ड में सभासद जितेंद्र पांडे जीनू के नेतृत्व में क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सभासद जितेंद्र पांडे ने स्वयं उपस्थित रहकर साफ-सफाई कार्यों का जायजा लिया और स्वच्छता कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपने वार्ड को स्वच्छ रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। घरों का कूड़ा इधर-उधर न फेंककर कूड़ेदान में ही डालें और स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।स्थानीय निवासियों ने सभासद की इस पहल की खुलकर सराहना की और वार्ड में भविष्य में भी ऐसी नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग रखी। सभासद जितेंद्र पांडे ने नगर पालिका के सभी पर्यावरण मित्रों का आभार व्यक्त किया।

