नैनीताल में लोअर मॉल रोड 15 अगस्त तक नहीं खुलने पर मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने शनिवार शाम चार बजे से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उन्होंने लोअर मॉल रोड पर ग्राउंड जीरो में लेटकर विरोध जताया। 24 घंटे बीच जाने के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई भी उनसे मुलाकात करने नहीं पहुंचा है।
माँ नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को उस समय बड़ा बल मिला, जब नगर पालिका के कई सभासद एकजुट होकर उनके समर्थन में धरना स्थल पर आ डटे है। सभासदों का कहना है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर कार्यवाही नहीं की जाती है, तो हम भी उनके साथ दिन-रात धरना-प्रदर्शन में जुटे रहेंगे और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
इस दौरान सभासद अंकित चंद्रा ,सभासद जितेंद्र पांडे ,सभासद राकेश पवार, सभासद रमेश प्रसाद, मनोज ममगाईं मौजूद रहे।

