मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा उग्र आंदोलन, सभासदो ने दिया पालिका अध्यक्ष को दो घंटे का अल्टीमेटम

नैनीताल। विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सभासद जितेंद्र पांडे के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद नैनीताल में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सभासदो ने पालिका अध्यक्ष को अपनी मांगों के समाधान के लिए दो घंटे का समय दिया है।सभासद जितेंद्र पांडे ने कहा कि क्षेत्र की कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिनके समाधान के लिए लगातार मांग उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
सभासदों ने पालिका अध्यक्ष से उनकी 11 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए कहा है ।

 सभासदो ने स्पष्ट कहा कि यदि दो घंटे के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं तो सभी सभासद द्वारा उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। धरना-प्रदर्शन के दौरान सभासद जितेंद्र पांडे, मनोज साह जगाती,अंकित चंद्रा ,पूरन बिष्ट , सुरेंद्र कुमार, ललिता दफौटी, रमेश प्रसाद, अंकित चंद्रा, गीता उप्रेती, राकेश पवार, गजाला कमाल, काजल आर्या, पूरन बिष्ट भगवत रावत शामिल रहे।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!