कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को अनावश्यक ना रोके ::अखिलेश सेमवाल

भवाली। कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और आगामी आयोजनों को देखते हुए व्यापारी नेता एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नैनीताल के कुमाऊँ मंडल सह प्रभारी अखिलेश सेमवाल ने प्रशासन से होटल बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को राहत देने की मांग की है।सेमवाल ने कहा कि जिन श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की कैंची धाम क्षेत्र के होटलों में पूर्व से बुकिंग है और जिन होटलों के पास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध है, उन्हें भीमताल, भवाली अथवा नैनीताल में रोकना उचित नहीं है। ऐसे श्रद्धालुओं को अपने वाहनों के साथ सीधे होटल एवं गंतव्य तक पहुंचने की अनुमति दी जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा संचालित शटल सेवा उन श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था है, जिनकी कैंची धाम क्षेत्र में कोई होटल बुकिंग नहीं है। लेकिन जिन पर्यटकों ने पहले से आवास की व्यवस्था कर रखी है, उन्हें शटल सेवा का उपयोग करने के लिए बाध्य करने से अनावश्यक असुविधा होगी।

अखिलेश सेमवाल ने बताया कि कैंची धाम क्षेत्र में कई होटलों के पास पर्याप्त पार्किंग की सुविधा मौजूद है। ऐसे में बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को रास्ते में रोकने के बजाय सत्यापन के बाद आगे जाने की अनुमति दी जानी चाहिए।उन्होंने प्रशासन से श्रद्धालुओं की सुविधा और पर्यटन हितों को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रबंधन में आवश्यक लचीलापन बरतने की अपील की, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम, सुरक्षित और सुखद बनी रहे।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!