नैनीताल।नगर पालिका परिषद नैनीताल के वार्ड नंबर 05 (स्नोव्यू वार्ड) के सभासद जितेन्द्र कुमार पांडे ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। सभासद जितेन्द्र कुमार पांडे ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्नोव्यू वार्ड के आल्मा कॉटेज में मुख्य मार्ग और दीवार के ढह जाने से उत्पन्न हुई गंभीर समस्याओं से अवगत कराया है।
मुख्य बिंदु:
मार्ग और दीवार का ढहना: बरसात के दिनों में अतिवृष्टि (भारी बारिश) के कारण स्नोव्यू वार्ड नं-05 के आल्मा कॉटेज में मुख्य सड़क दीवार सहित ढह गई है, जिससे यह महत्वपूर्ण मार्ग (जो कि बिड़ला व स्नोव्यू की लिंक रोड है) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
दैनिक जीवन और छात्रों को परेशानी: सड़क टूटने के कारण आम जनता और विशेष रूप से स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय आवासों को खतरा: इस स्थिति के कारण स्थानीय आवासों को भी खतरा बना हुआ है तथा जनता को आवश्यक सेवाओं की पूर्ति में भी कठिनाई आ रही है।
सभासद जितेंद्र पांडे ने बताया कि इन मुख्य मांगों को लेकर कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं हुए हैं।जिस वजह से क्षेत्रवासी काफी आक्रोशित है। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में सभासद मुकेश जोशी (मंटू),दीपक कुमार ( भोलू ),खुशाल रावत ,हरीश प्रसाद मौजूद।
