लोअर माल रोड पर फिर दौड़े वाहन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व विधायक सरिता आर्या ने दिखाई हरी झंडी

लंबे इंतजार के बाद सोमवार शाम लोअर मालरोड पर एक बार फिर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। स्थायी ट्रीटमेंट का कार्य पूरा होने के बाद मार्ग को दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर यातायात का शुभारंभ किया। मार्ग खुलने से स्थानीय लोगों, पर्यटन कारोबारियों और नैनीताल पहुंचने वाले पर्यटकों को राहत मिलने की उम्मीद है। लोनिवि के सहायक अभियंता तुला राम टम्टा ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत लोअर मालरोड के स्थायी ट्रीटमेंट का कार्य पूरा कर लिया गया है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सड़क को मजबूत किया गया है।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!