नैनीताल।बीड़ी पांडे के बाहर नवजात का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। सड़क किनारे सफाई के दौरान सफाई कर्मियों ने भ्रूण को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है और पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।
पीएमएस डॉ द्रोपदी गार्बियाल ने बताया नवजात की उपचार के दौरान मौत हुई थी। हालांकि, भ्रूण अस्पताल परिसर के बाहर कैसे पहुंचा और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही बीते एक वर्ष के दौरान अस्पताल में गर्भावस्था संबंधी जांच और उपचार के लिए पहुंची नाबालिगों एवं महिलाओं के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे है।
