पंत पार्क के पारंपरिक स्ट्रीट वेंडरों के विस्थापन पर सभासद जितेंद्र पांडे ने अधिशासी अधिकारी को सौपा ज्ञापन सम्मानजनक पुनर्वास की मांग

नैनीताल। नगर पालिका के वार्ड-5 के सभासद जितेंद्र कुमार पाण्डे ने पंत पार्क के पारंपरिक स्ट्रीट वेंडरों के विस्थापन के खिलाफ शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। उन्होंने पालिका के ईओ को पत्र लिखकर वेंडरों को बार-बार हटाने की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। सभासद जितेंद्र पांडे ने कहा कि पंत पार्क में पिछले कई दशकों से अपनी आजीविका चला रहे स्ट्रीट वेंडरो को काफी लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 1 से 3 वर्षों से नगर पालिका प्रशासन पंत पार्क और आसपास के क्षेत्रों से फड़ व्यापारियों को लगातार हटा रहा है। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार मानसिक व आर्थिक रूप से टूट गए हैं।

ज्ञापन में सभासद जितेंद्र पांडे ने उठाई कई प्रमुख मांगे ::

(1) उन्होंने कहा कि कानूनी अधिकार स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 के तहत किसी भी वेंडर को बिना उचित पुनर्वास और वेंडिंग जोन निर्धारित किए बिना उनके स्थान से बेदख नहीं किया जा सकता है।

(2) पर व्यवसाईयों को पूर्व की भांति पत्र पार्क पर गरिमा पूर्ण तरीके से व्यापार करने की अनुमति दी जाए ।
(3) टाउन व्हेन थे कमिटी के माध्यम से सभी छोटे व्यापारियों का पंजीकरण कर उन्हें पहचान पत्र जल्द से जल्द जारी किया जाए।

 

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!