संगठन की मजबूती और 2027 के लक्ष्य के साथ युवा मोर्चा की पहली बैठक संपन्न

नैनीताल।भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रथम परिचयात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा रितूल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन करकी उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराना और संगठन की कार्यप्रणाली से उन्हें अवगत कराना था।आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को केंद्र में रखते हुए रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने जोर दिया कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही चुनाव में विजय का मार्ग प्रशस्त करेगी। मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है। हमें अभी से प्रत्येक बूथ पर जाकर सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना होगा।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान युवा मोर्चा महामंत्री विकल कुमार, महामंत्री युवराज सिंह करायत , उपाध्यक्ष आध्या जयसवाल, हर्षित बिष्ट, करन साह, मंडल मंत्री गगनदीप सिंह, अजय कुमार, भव्यांश गोस्वामी, मीडिया सयोजक ध्रुव बिष्ट, सोशल मीडिया संयोजक हर्षित गुप्ता, आई टी सयोजक पायल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!