नैनीताल/ओखलकांडा:
क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को पहुंचे भारी नुकसान के बाद कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने ओखलकांडा, धारी और रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न गांवों में जाकर ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फलों और सब्जियों की खेती का जायजा लिया और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व और कृषि विभाग की टीमें तत्काल संयुक्त सर्वेक्षण (सर्वे) शुरू करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नुकसान का सटीक आकलन कर जल्द से जल्द रिपोर्ट शासन को भेजी जाए ताकि प्रभावित काश्तकारों को उचित मुआवजा मिल सके।

