<span;>नैनीताल।नगर पालिका में लंबे समय से रुके हुए विकास कार्यों को लेकर सभासदों ने अब एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की है। नगर के सभी 15 सभासदों ने सामूहिक रूप से एक मांग पत्र सौंपकर टोल एवं पार्किंग टेंडर से प्राप्त होने वाली धनराशि में से प्रत्येक वार्ड को 20 लाख रुपये आवंटित करने का आग्रह किया है।
<span;>सभासदों ने कहा कि पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से नगर पालिका की ओर से वार्डों में कोई विशेष विकास कार्य नहीं कराए गए हैं।नवनिर्वाचित होने के बावजूद, बजट के अभाव में सभासद जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं।सभासदों का कहना है कि टोल और पार्किंग के टेंडर से नगर पालिका को लगभग 10 से 15 करोड़ रुपये की आय प्राप्त होने का अनुमान है। इस बड़ी धनराशि का सदुपयोग करते हुए नगर के सभी वार्डों के लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में <span;>सभासद अंकित चन्द्रा,जीनू पांडे , रमेश प्रसाद ,सपना बिष्ट ,गीता उप्रेती ,काजल,गजाला कमाल ,लता दफौटी ,भगवत रावत ,सुरेंद्र कुमार ,पूरन बिष्ट ,विककी पावर के नाम शामिल है।