चार माह में ही उखड़ने लगा 25 लाख का शौचालय

नैनीताल: शहर में महिला पर्यटकों को बेहतर सुविधाए देने के उद्देश्य से नगर पालिका ने 25 लाख की लागत से पिंक शौचालय बनवाया। जिसमें महिलाओं के कपड़े बदलने के साथ ही सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था थी। मगर चार माह में ही 25 लाख की लागत से बना शौचालय भवन उखड़ने लगा है।

बता दे कि शहर में वर्ष भर पर्यटकों की आमद बनी रहती है। शहर में सार्वजनिक शौचालय तो है, मगर महिला पर्यटकों के लिए अलग से ऐसी कोई व्यवस्था मौजूद नहीं थी। समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने मालरोड क्षेत्र स्थित पुराने शौचालय भवन को पिंक शौचालय के रुप में हाईटेक बनाने की मुहीम पर कार्य शुरू किया। जिसका बीते वर्ष दो अक्टूबर को विधायक सरिता आर्य ने उद्घाटन किया। दावा था कि शौचालय में महिला पर्यटकों को कपड़े बदलने, आपातकालीन स्थिति में सेनेटरी पैड जैसी व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। मगर चार माह में ही शौचालय भवन निर्माण में प्रयोग में लाया गया फाइबर उखड़ने लगा है। भीतर जाकर जायजा लिया तो चेंजिंग रुप में लकड़ी व कूड़ा भरा हुआ मिला, सेनेटरी पैड मशीन में पैड नहीं मिले। ईओ दीपक गोस्वामी ने बताया कि शौचालय संचालन का संस्था से करार हुआ है। अनियमितताओं को लेकर जांच कर पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

 

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!