तल्लीताल क्षेत्र की सभासद गीता उप्रेती ने अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन : जल्द खुले सार्वजनिक शौचालय

नैनीताल।तल्लीताल क्षेत्र में बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय को जल्द संचालित कराने की मांग उठने लगी है। इस संबंध में तल्लीताल बाजार की सभासद गीता उप्रेती ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सभासद गीता उप्रेती ने ज्ञापन में कहा कि तल्लीताल क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय काफी लंबे समय से बंद पड़ा है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है लेकिन सार्वजनिक शौचालय बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तल्लीताल क्षेत्र की सभासद गीत उप्रेती ने कहा कि शौचालय को अधिक शीघ्र संचालित किया जाए ताकि पर्यटन सीजन के दौरान स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे और लोगों को आवश्यक सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छ छवि बनाए रखने के लिए सार्वजनिक सुविधाओं का सुचारू रूप से संचालित होना बेहद जरूरी है।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!