नैनीताल: शहर में पर्यटन सीजन के बीच पालिका वाहन खराब होने से सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। वार्डों से सुचारू रूप से कूड़ा उठान नहीं होने व एकत्रित कूड़ा हल्द्वानी भिजवाने का भी संकट गहरा गया है। बिगड़ती व्यवस्था पर आक्रोशित सभासदों ने ईओ को ज्ञापन देकर नये वाहनों की खरीद कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
बात दे कि शहर के वार्डों से कूड़ा उठान नहीं होने से सभासद बेहद आक्रोशित है। सभासदों ने पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल से मुलाकात कर व्यवस्थाओं में सुधार लाने की मांग की। उन्होंने ईओ रोहिताश शर्मा को ज्ञापन देकर कहा है कि पालिका के वाहन पुराने होने के कारण चढ़ाई वाले क्षेत्रों में चढ़ने में सक्षम नहीं है। वाहन खराब होने से घरों से कूड़ा नहीं उठ रहा, जिससे उन्हें जनता का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। उन्होंने पुराने वाहन दुरुस्त करने के साथ ही नये वाहनों की खरीद कर व्यवस्था सुधारने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सभासद ललित दफौटी, गजाला कमाल, अंकित चंद्रा,जीनू पांडे , गीता उप्रेती, रमेश प्रसाद, काजल आर्या, मनोज साह जगाती, पुरन बिष्ट ,रामेश पवार, सुरेंद्र कुमार, शीतल कटियार भगवत रावत शामिल थे।
पटरी से उतरी सफाई व्यवस्था सभासदों ने नये वाहन खरीद व व्यवस्था सुचारू करने को लेकर ईओ को दिया ज्ञापन
Related articles