नैनीताल। तल्लीताल बाजार की सभासद गीता उप्रेती के अथक प्रयासों से उनके वार्ड में आंतरिक मार्गो के निर्माण एवं सुधार का काम शुरू हो गया है।सभासद गीता उप्रेती ने कहा कि बुजुर्गों, बच्चों और स्थानीय निवासियों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।सभासद गीता उप्रेती ने कहा कि तल्लीताल बाजार वार्ड की जनता की हर समस्या का समाधान करना और क्षेत्र का विकास करना उनका मुख्य संकल्प है।
