शहर के शेर का डांडा वार्ड के सभासद ने सड़कों के किनारे अवैध पार्किंग रोष व्यक्त किया है। पूर्व में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर अब उन्होंने कोतवाली में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
सभासद अंकित चंद्रा ने कोतवाली में शिकायती पत्र सौंप कहा है कि मल्लीताल रिक्शा स्टेंड से ऊपर तक सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन पार्क रहने से आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी होती है। वर्तमान में सड़क में सीसी डालने का कार्य चल रहा है। ऐसे में कई लोगों द्वारा वाहन पार्क करने से सरकारी काम में भी बाधा खड़ी हो रही है। उनके क्षेत्र में सड़कों के किनारे वाहन पार्क रहने से लोगों का वाहन तो छोड़ों पैदल चलना तक दूभर हो गया है। पूर्व में उनकी ओर से शिकायत पर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने चेताया कि यदि उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह क्षेत्रवासियों के साथ कोतवाली में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
