नैनीताल।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जनपद नैनीताल में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। भाजपा जिला प्रभारी महिला मोर्चा नवीन भट्ट की सहमति एवं परामर्श के उपरान्त, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती ने जनपदीय मंडल प्रभारियों की सूची जारी की है। जिसमे नैनीताल की कविता गंगोला को को अहम जिम्मेदारी दी है।संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली नैनीताल की पूर्व मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला को बेतालघाट का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। कविता गंगोला के अनुभव को देखते हुए संगठन ने उन्हें इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में महिला मोर्चा को सशक्त करने का जिम्मा सौंपा है।
