नैनीताल। नैनीताल के मंगोली और बजून में प्रस्तावित शराब की दुकानों के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन उग्र होते जा रहा है महिलाएं लगातार अनशन पर है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा कई लोग अनशन पर बैठ चुके हैं ग्रामीणों का कहना है कि वह अपने क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे।बजून में अधौड़ा की ग्राम प्रधान प्रेमा मेहरा और मंगोली में खमारी की हेमलता ध्यानी के साथ जलाल गांव के ग्राम प्रधान खुशाल भी अनशन पर बैठ गए हैं। उनके समर्थन में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट भी मौके पर पहुंचे और महिलाओं के आंदोलन को समर्थन दिया।
महिलाओं और ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन की ओर से शराब की दुकान को हटाने के लिए लिखित आदेश जारी नहीं किए जाएंगे तब तक उनका अनशन और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में प्रेमा मेहरा, कीर्ति आर्य, नीमा कनवाल ,चंद्रकला पुष्पा कनवाल ,हेमलता ध्यानी, खुशहाल ,गौरव गोस्वामी ,जीवन सिंह नेगी, दर्शन कार्निवल ,सरस्वती गोस्वामी ,पूजा आर्य ,राधा आर्या ,मंजू आर्या ,हेमंत कनवाल ,दीपक कनवाल ,मुकेश मेहरा मोहित समेत बड़ी संख्या में महिलाएं ग्रामीण मौजूद रहे।