नैनीताल। शहर की व्यवस्था को सुधारने के लिए नैनीताल पालिका के सभासदों की ओर से अधिशासी अधिकारी को टोल एवं पार्किंग के टेंडर जल्द कराए जाने को लेकर ज्ञापन दिया गया। सभासदों का कहना है कि आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए समय रहते टेंडर प्रक्रिया पूरी की जानी आवश्यक है, ताकि नगर पालिका को बेहतर राजस्व प्राप्त हो सके।
सभासदों ने कहा कि यदि टोल एवं पार्किंग के टेंडर समय पर कराए जाते हैं तो पर्यटन सीजन में नगर पालिका की आय में वृद्धि होगी और शहर की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने अधिशासी अधिकारी से मांग की कि टेंडर प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि नगर हित में राजस्व का उचित लाभ मिल सके और आने वाले समय में नगर की सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके। ज्ञापन देने वालों में सभासद पूरन सिंह बिष्ट जीनू पांडे ,अंकित चंद्रा ,गीता उप्रेती ,लाता दफौटी ,भगवत रावत, रमेश प्रसाद,राकेश पवार ,सुरेंद्र, काजल आर्य ,सपना बिष्ट ,मनोज शाह जगाती,शीतल कटियार ,गजाला कमाल मौजूद रहे।
टोल व पार्किंग के टेंडर जल्द कराने की मांग सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को दिया ज्ञापन
Related articles
