भवाली।बता दे कि बीते दिनों भवाली क्षेत्र में नाबालिक किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया तो भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भवाली पालिका पहुंच कर विशेष समुदाय के लोगों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई ……………मंगलवार को भवाली क्षेत्र के कई लोग एकत्रित होकर भवाली पालिका परिसर पहुंचे और प्रदर्शन किया क्षेत्र की जनता का कहना है कि आरोपित को तो पुलिस ने सजा दे दी है लेकिन उसके बाद भाजपा के कुछ चुनिंदा लोग द्वारा क्षेत्र की जनता को परेशान किया जा रहा है। गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर हमारे क्षेत्र में दोबारा भाजपा के चार लोग पहुंच कर इस तरह का माहौल खराब करते हैं तो इन्हें जूते की माला पहनाकर क्षेत्र में घुमाया जाएगा।
व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ओर शीलू कुमार के नेतृत्व में शहर के लोग प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे। शहर के कई वॉर्ड मेम्बरों ने अपने लेटरहेड पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी समाजसेवीको ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कई संगठनों ने उनका साथ दिया।प्रदर्शन में शीलू कुमार, नरेश पांडेय, किशन अधिकारी, पवन रावत, सुमित सिंह, प्रदीप अर्या, कबीर साह, फ़रदीन अंसारी, दीपक अर्या, रहमान कुरेशी, इदरीस खान, जावेद, बिलाल, यश, मनीष, आर्मान, सूरज, अमील, आदिल, समीत समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



