नैनीताल। शहर के स्टाफ हाउस वार्ड क्षेत्र में सीवर के मेन होल में भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गयी। कुछ ही देर में खबर आग की तरह फैली तो मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया है। भ्रूण करीब पांच माह का बताया जा रहा है। पुलिस भ्रूण का चिकित्सकीय परीक्षण के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
बता दे कि जलसंस्थान की ओर से पुरानी सीवर लाइनों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। रविवार सुबह विभागीय कर्मी स्टाफ हाउस वार्ड में लाइनों की सफाई कर रहे थे। कर्मियों ने सीवर लाइन मेन होल का ढक्कन खोला तो भीतर भ्रूण पड़ा देखा। लोगों को खबर लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। इस दौरान क्षेत्र सभासद रमेश प्रसादज़ स्नोव्यू सभासद जितेंद्र पांडे भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर एसआई आशा बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लिया। साथ इस संबंध में क्षेत्रवासियों से पूछताछ की। आशा बिष्ट ने बताया कि करीब पांच माह का पुरुष भ्रूण प्रतीत हो रहा है। जोकि संभवतः बीती रात या सुबह फेंका गया है। फिलहाल भ्रूण को मेडिकल परीक्षण के लिए बीडी पांडे अस्पताल ले जाया जा रहा है। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शर्मसार नैनीताल….सीवर होल में मिला पांच माह का भ्रूण
Related articles