व्यापार मंडल पदाधिकारी चुनने पर पांडे ने उठाए सवाल

व्यापार मंडल पदाधिकारी चुनने पर पांडे ने उठाए सवाल
भवाली: भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने शहर में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी गठन को लेकर सवाल उठाए है। उन्होंने चुनौती दी है कि यदि किसी को अध्यक्ष बनना है तो वह चुनावी व मतदान प्रकिया पूरी कर पद पाए। गुरूवार को उन्होंने बयान जारी कर कहा कि संज्ञान में आ रहा है कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत अन्य पदो पर पदाधिकारियों की घोषणा की है। जो कि न्याय संगत नहीं है। बिना चुनाव के व्यापार मंडल के पदाधिकारी नहीं चुने जाते। भवाली में कार्यकारिणी घोषित करने से पूर्व कौन सी चुनावी प्रक्रिया अपनाई गई है। उनको शहर के व्यापारियों ने चुनाव के माध्यम से चुन कर अध्यक्ष पद पर भेजा है। यदि किसी को अध्यक्ष बनना है तो चुनावी प्रक्रिया को सम्पन्न कर पद को हासिल करे। उन्होंने पूरे प्रकरण को गंदी राजनीति भी बताया। कहा कि कुछ लोग पूर्व में चुनाव हारने के बाद उनकों टारगेट कर गंदी राजनीति कर रहे है।

 

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!