आखिरकार नौ माह की कवायद के बाद जू शटल सेवा में चलेंगे ई-वाहन

नैनीताल: हाई कोर्ट के निर्देशों पर जू शटल सेवा के लिए ई-वाहन के प्रयोग की कवायद आखिरकार धरातल पर उतर गई। नौ माह तक चार बार टेंडर निकालने के बाद अब ठेका हो सका है। पांच साल के लिए दिये गए ठेके से पालिका को 81 लाख रुपये की आमदनी हाेगी। मार्ग में चार ई-वाहनों का संचालन किया जाएगा। जिनकों पर्यटन सीजन के दौरान हाई कोर्ट की अनुमति के बाद बढ़ाया जा सकेगा।

बता दे कि बीते वर्ष 31 मई को जू शटल सेवा का टेंडर खत्म हो गया था। लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इस दौरान नये टेंडर आयोजित नहीं किये जा सके। वहीं इस बीच हाई कोर्ट ने भी शहर में बढ़ती जाम की समस्या से निपटने व प्रदूषण नियंत्रण के लिए ई-वाहन संचालन के निर्देश दिए थे। आचार संहिता खत्म होने के बाद पालिका स्तर पर जू शटल सेवा के लिए ई-वाहन संचालन के लिए कई बार ट्रायल किये गए। ट्रायल में कुछ वाहनों के सफल होने के बाद टेंडर आयोजित किये गए। मगर तीन बार निविदा प्रकाशित करने के बावजूद पालिका को आवेदक नहीं मिले। जिस कारण पालिका को पांच वर्ष के टेंडर की धरोहर राशि को कम कर 67 लाख करना पड़ा। बुधवार को पालिका में चौथा टेंडर खोला गया। जिसके लिए अल्मोड़ा के चंद्र लाल साह व हिंदुस्तान ट्रासपोर्ट दो फर्मों की ओर से आवेदन किया गया था। ईओ दीपक गोस्वामी ने बताया कि 81 लाख में टेंडर चंद्रलाल साह के नाम छूटा। अनुबंध के बाद इसी माह से शटल सेवा शुरू कर दी जाएगी। बताया कि पांच वर्ष तक ठेकेदार इसी दर पर चार ई-वाहनों का संचालन करेगा। पर्यटन सीजन के दौरान चार और वाहनों को हाई कोर्ट की अनुमति के बाद बढ़ाया जा सकता है।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!