नैनीताल में 6 मार्च को निकलेगा महिला होली जुलूस

नैनीताल।शहर की धार्मिक संस्था श्रीराम सेवक सभा की ओर से 29वां फागोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। छह मार्च को महिला होली जुलूस के साथ महोत्सव का श्री राम सेवक सभा में उद्घाटन किया जाएगा होगा। आयोजक संस्था ने होल्यारों के साथ बैठक कर आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की। जानकारी के मुताबिक रविवार को मल्लीताल रामसेवक सभा में फागोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में तय हुआ कि 6 मार्च से 15 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।जिसमें 6 मार्च को होली वैष्णें देवी मंदिर से 11 बजे जलूस तथा उद्घाटन 2 बजे सभा भवन में होगा तथा बाहर की महिला दल तथा 7 मार्च को स्थानीय टीम होली सभा भवन में प्रस्तुत करेंगे। महिला टीम में 10 सदस्य होने अनिवार्य होंगे। 8 मार्च को बैठकी होली महिला, 9 मार्च को रंग धारण, 10 मार्च को आंवला एकादशी तथा एकल होली गायन, 11 मार्च को स्कूली बच्चे होली गायेंगे तथा 12 मार्च को श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकार होली प्रस्तुति देंगे । 13 मार्च को होली रंग जलूस तथा पुरुषों की होली तथा होलिका दहन रात्रि में होगा तथा छलडी 15 मार्च को होगी। बैठक में कुंभ में स्नान कर आने वाले को बधाई दी गई। होली में विगत वर्ष की भाती फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी होगी। इस दौरान देवेंद्र लाल साह, अशोक साह, राजेंद्र लाल साह, सभा अध्यक्ष मनोज साह, मिथिलेश पांडे, धमेंद्र शर्मा, विमल साह, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी, दिनेश भट्ट, विमल चौधरी, प्रो ललित तिवारी, कविता त्रिपाठी, मंजू रौतेला, दीपा मिश्रा, मृणाल नेगी, भुवन बिष्ट समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

 

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!