स्नोव्यू वार्ड में चला सफाई अभियान, सप्ताह में दो दिन चलेगा विशेष अभियान

नैनीताल। स्नोव्यू वार्ड में सभासद जितेंद्र पांडे ‘जीनू’ के नेतृत्व में स्वच्छता को लेकर विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना है।
सभासद जितेंद्र पांडे ‘जीनू’ ने बताया कि यह अभियान अब नियमित रूप से सप्ताह में दो दिन चलाया जाएगा, ताकि वार्ड में साफ-सफाई की स्थिति बेहतर बनी रहे।
अभियान के दौरान वन विभाग के कर्मचारी, नगर पालिका के पर्यावरण मित्र, क्षेत्र के युवा साथी एवं बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने मिलकर सड़कों, गलियों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस मौके पर सभासद ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें, ताकि स्नोव्यू वार्ड को एक आदर्श और स्वच्छ वार्ड बनाया जा सके।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!