नैनीताल। सेंट जॉन्स विद्यालय और होली एकेडमी में गुरुवार को बच्चों ने धूमधाम से होली मनाई। सेंट जॉन्स की प्रधानाचार्य विनीता रावत ने सभी बच्चों को पिचकारियां वितरित कीं। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। यहां प्रबंधक राहुल थॉमस, पूनम बिष्ट, ज्योति त्रिपाठी, आशा जोशी, अनीता बोरा, मोनिका वर्मा, लता फर्त्याल, किरन मेर, रुचि साह, पल्लवी जोशी, शाहीन, विक्रम सिंह रावत, तुलसी बिष्ट, पूनम, रेणु आदि रहे। इधर होली एकेडमी की प्रधानाचार्य मधु बिग ने बच्चों को उपहार बांटे। इस बीच बच्चों ने कई मनमोहक प्रस्तुतियां पेश कीं। यहां विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने बच्चों संग होली मनाई।