नैनीताल।भाजपा महिला मोर्चा की नैनीताल जिले की जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती की ओर से जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट की संस्तुति के बाद नैनीताल महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला को मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष की अहम जिममेदारी सौपी गयी है। बता दें कविता गंगोला का पूर्व का महिला मोर्चा नैनीताल मंडल का कार्यकाल सराहनीय रहा है। गंगोला ने पार्टी की मजबूती के लिए कार्य किया। कविता गंगोला भाजपा में रहने के बाद भी सामाजिक व धार्मिक कार्यों में प्राथमिकता से भाग लेती रही हैं। उनके जिला उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। दूसरी ओर कविता गंगोला ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकाकारियों की ओर से दी गयी जिममेदारी के लिए उनका आभार जताया है।
समाजसेवी कविता गंगोला को भाजपा महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी
Related articles
