नैनीताल।विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाएं तल्लीताल गांधी प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुईं और सभा की। उन्होंने शर्मनाक घटना के आरोपित को फांसी देने की मांग की।जानकारी के मुताभीक शुक्रवार को विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाएं तल्लीताल गांधी प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुईं और सभा की। उन्होंने शर्मनाक घटना के आरोपित को फांसी देने की मांग की। बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को कलंक बताते हुए ऐसे असामाजिक तत्वों को शहर से बाहर करने व बाहरी लोगों की शहर में गतिविधियों पर रोक लगाने को आवाज बुलंद की। सभा के बाद महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।
वहीं संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुण अग्रवाल से मुलाकात के दौरान महिलाओं ने कहा कि दोषी को फांसी की सजा होनी चाहिए।
इस दौरान सभासद गीता उप्रेती, पूर्व सभासद प्रेमा अधिकारी, ममता रावत, कविता गंगोला, दीपिका बिनवाल, भारती साह, भावना रावत, कविता त्रिपाठी, कमला रावत, प्रेमा साह, गीता चौधरी, मंजू बोरा , भावना रावत सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।