युवराज सिंह करायत बने भाजपा युवा मोर्चा नैनीताल मंडल के मंडल महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के संगठन विस्तार की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई। संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए युवराज सिंह करायत को भाजपा युवा मोर्चा, नैनीताल मंडल का मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है।उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय युवा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। नवनियुक्त मंडल महामंत्री युवराज सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व और क्षेत्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। नैनीताल विधायक सरिता आर्या  सांसद अजय भट्ट , मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की , जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट  युवा मोर्चे की जिला अध्यक्ष चंदन बिष्ट , युवा मोर्चा के मंडल प्रभारी रंजन बरगली , सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत महासचिव डी एस ए मनोज जोशी मंडल महामंत्री आशीष बजाज हरीश राणा एवं अनेक कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी है

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!