भीमताल से वरिष्ठ कांग्रेसी गोपाल बिष्ट ने पेश की दावेदारी

नैनीताल। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पीसीसी सदस्य एवं सहकारी बैंक निदेशक गोपाल बिष्ट ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए भीमताल सीट से अपनी दावेदारी पेश कर दी है। बुधवार को नैनीताल में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान बिष्ट ने कहा कि हालांकि टिकट का अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान ही लेगा, लेकिन अपने लंबे राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के आधार पर उन्होंने अपनी मजबूत दावेदारी दर्ज कराई है।अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए गोपाल बिष्ट ने बताया कि वह 1989 में एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष पद से राजनीति में सक्रिय हैं और जिला व प्रदेश स्तर की विभिन्न कमेटियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।गोपाल बिष्ट लंबे समय से भीमताल क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे हैं। टिकट की दावेदारी के माध्यम से वे पार्टी नेतृत्व के सामने अपनी मजबूत पकड़ और जनसमर्थन का प्रदर्शन कर रहे हैं।गोपाल बिष्ट की दावेदारी ने भीमताल में कांग्रेस के भीतर एक नई बहस छेड़ दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस आलाकमान आने वाले समय में पुराने दिग्गजों पर भरोसा जताता है या गोपाल बिष्ट जैसे सक्रिय चेहरों को मौका देता है।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!