नैनीताल। नैनीताल नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। विधायक सरिता आर्या समेत भारी संख्या में कार्यकर्ताओ के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची जीवंती भट्ट ने शहर को लेकर अपनी प्राथमिकताएं भी बताई। उन्होंने कहा कि पार्टी में उन्हें टिकट मिलने के बाद किसी भी कार्यकर्ता में कोई नाराजगी नहीं है। इसका उदाहरण यह है कि अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रही सभी पार्टी की महिलाएं आज नामांकन में उनके साथ खड़ी है। जीत दर्ज करने के बाद शहरवासियों के हित मे कार्य किये जायेंगे। इस दौरान विमला अधिकारी, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, अरविंद पडियार, नितिन कार्की, निवर्तमान सभासद तारा राणा, गजाला कमाल, कविता गंगोला, कैलाश रौतेला, संतोष कुमार, मोहित आर्य, रोहित आर्य, आशीष बजाज, केएल आर्य, हेम आर्य, डॉ. भुवन आर्य, डॉ. मोहित रौतेला, सलमान जाफरी, विक्रम रावत, विक्की राठौर, अरुण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने दाखिल किया नामांकन
Related articles