भव्य होगा नंदा देवी महोत्सव जिलाधिकारी ने किया कैलेंडर का विमोचन
नैनीताल।जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को नैनीताल कार्यालय सभागार में श्री नंदा देवी महोत्सव 2025 के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन नगर पालिका और रामसेवक सभा के पदाधिकारी के साथ बैठक की। पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ने कहा कि शहर के प्रतिष्ठित नंदा देवी महोत्सव को भव्य रूप से आयोजित के जाने को लेकर नगर पालिका हर संभव प्रयास करेगी।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक, अधिशाषी अधिकारी रोहिताश शर्मा, अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, हरीश राणा, सभासद पूरन बिष्ट, विमल चौधरी, राजेंद्र लाल साह, मोहित लाल साह मौजूद रहे।