भवाली । देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को पालिका हॉल में आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश पांडे, महामंत्री मनमोहन सिंह निगल्टिया, उपाध्यक्ष रोहित अधिकारी, कोषाध्यक्ष रमेश जोशी को शपथ दिलाई। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। जिसमें अफसर अली को सचिव, हिमांशु मेहरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष कुंवर ने कहा कि भवाली कुमाऊं का प्रवेश द्वार है। व्यापारी हितों में काम किया जाएगा। व्यापार मंडल हमेशा उपभोक्ता के हित में कार्य करता है। ये भी कहा कि पहाड़ नकली उत्पाद घीं, मावा, तेल आदि चीजों से भर चुका है।