नैनीताल को ऐतिहासिक सौगात, मेट्रोपोल परिसर अस्थायी पार्किंग के लिए आवंटित
नैनीताल।भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पार्किंग के रूप में उपयोग के लिए उत्तराखंड सरकार को आवंटित कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र द्वारा इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नैनीताल में पार्किंग की गंभीर समस्या को देखते हुए शत्रु संपत्ति मैट्रोपोल होटल परिसर के खुले स्थान को पार्किंग हेतु अस्थायी रूप से आवंटित करने का अनुरोध किया था।
मुख्यमंत्री के अनुरोध को स्वीकार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पार्किंग के रूप में उपयोग के लिए उत्तराखंड सरकार को आवंटित कर दिया गया है।
भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की द्वारा मिष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदृष्टि और केंद्र सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण है। अब नैनीताल में पार्किंग की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और पर्यटन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

नैनीताल को ऐतिहासिक सौगात, मेट्रोपोल परिसर अस्थायी पार्किंग के लिए आवंटित
Related articles