नैनीझील में मांगुर मछली दिखने से चिंता बढ़ी मछली झील के अन्य मछलियों के लिये खतरा :देखिए वीडियो

नैनीताल। नैनीझील में मांगुर मछली दिखने से चिंताएं बढ़ गई हैं। झील में मांगुर मछलीकी मौजूदगी झील की अन्य मछलियों के लिए खतरा बन गई है। झील की पारिस्थिकी व मछलियों की सुरक्षा के लिए विभाग मांगुर मछलियों को निकालने की तैयारियों में जुट गया है।

बता दें कि बीते सप्ताह ही मत्स्य विभाग पंतनगर की ओर से नैनीझील की पारिस्थिकी को सुधारने के लिए महाशीर, कॉमन कार्प व अन्य प्रजातियों की मछलियां डाली गई थी। इन दिनों सिंचाई विभाग की ओर से मछलियों पर नजर रखी जा रही है। बृहस्पतिवार को आनन्द सिंह कोरंगा के द्वारा निरीक्षण के दौरान उनको झील में मांगुर मछली दिखी। जब उन्होंने कुछ देर ठहर कर देखा तो मांगुर मछली महाशीर को खाती भी दिखाई दी। जिसकी सूचना उन्होंने मत्स्य विभाग पंतनगर को दी। पंतनगर मत्स्य विभाग के प्रो आशुतोष मिश्रा ने बताया कि नैनीझील में माँगूर मछली का होना अन्य मछलियों के लिए खतरा है। पूर्व में कई क्विंटल बिग हेड व कॉमन कार्प मछलियां निकाली गई थी लेकिन उस दौरान माँगूर नहीं दिखाई दी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी के द्वारा यह मछली झील में डाली गई है।

 

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!