वार्ड में विकास कार्य ठप होने पर सभासद अंकित चंद्रा का अल्टीमेटमः जल्द काम शुरू न हुए तो होगा आमरण अनशन

नैनीताल।नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ सभासद अंकित चंद्रा ने खोला मोर्चा, अध्यक्ष और ईओ को सौंपा ज्ञापन। शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य रुके होने और जन समस्याओं की अनदेखी से नाराज सभासद अंकित चंद्रा ने कड़ा रुख अपना लिया है। गुरुवार को सभासद अंकित चंद्रा ने पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन साहूकार चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में लंबित पड़े विकास अधिकारियों को जल्द शुरू नहीं किया गया तो वह आमरण अनशन पर बैठने को लिए मजबूर होंगे।
सभासद अंकित चंद्रा ने बताया कि उनके वार्ड में कई स्थानों पर सड़क निर्माण, रेलिंग निर्माण, सीढ़ी निर्माण, प्रकाश व्यवस्था के लिए 20 विद्युत पोल सहित अन्य कार्य किए जाने है। साथ ही उनका वार्ड जंगल क्षेत्र में आता है। जिससे अक्सर जंगली जानवरों का भय भी बना रहता है। जिसके लिए करीब 20 लाख रुपए की बजट की जरूरत है। कहा कि अब पालिका द्वारा पार्किंग व चुंगीयो की निविदा की जा रही है जिससे पालिका को लगभग 15 से 20 करोड़ की आय होगी। और टेंडर प्रक्रिया होने के एक माह के भीतर उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं किए गए तो वे पालिका के खिलाफ धरना देने पर मजबूर होंगे।

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!