नगर पालिका नैनीताल अध्यक्ष सीट आरक्षित तो भवाली में महिला वर्ग के खाते में, जानिए अन्य स्थानों की सूची

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में आरक्षण की नई सूची जारी कर दी गई है। इस बार आरक्षित सीटों में बड़े बदलाव किए गए हैं, जिनसे राज्य में राजनीतिक माहौल गरम हो गया है।नैनीताल ,ऋषिकेश को इस बार अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित किया गया है, भवाली महिला वर्ग जबकि देहरादून नगर निगम को सामान्य यानी अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। इससे पहले देहरादून नगर निगम को आरक्षित किया जाता था, लेकिन अब इसे खुला छोड़ दिया गया है।इसके अतिरिक्त, हरिद्वार नगर निगम को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जो नगर निगमों में आरक्षण के दृष्टिकोण से एक अहम बदलाव है। नगर निगम रुड़की को महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि नगर निगम कोटद्वार, नगर निगम श्रीनगर, नगर निगम रुद्रपुर, नगर निगम काशीपुर, और नगर निगम हल्द्वानी को अनारक्षित रखा गया है। वहीं, नगर निगम पिथौरागढ़ और नगर निगम अल्मोड़ा को आरक्षित सीटें दी गई हैं

 

 

Latest articles

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!