नैनीताल। आरक्षण की अधिसूचना जारी होने के बाद अब निकाय चुनाव कभी भी हो सकते हैं। जिसको लेकर नगर निगम नगर पंचायत व नगर पालिकाओं में दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश कर तैयारी शुरू कर दी है।
वही नगर पालिका के नैनीताल क्लब {वार्ड 10} से सपना बिष्ट लगातार दो बार सामान्य सीट पर चुनाव जीतने के बाद अब तीसरी बार भी चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर चुकी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता बीते दो चुनाव की तरह इस बार भी उनका भरपूर समर्थन मिलेगा।