नैनीताल।भारतीय जनता पार्टी ने संगठन की मजबूती और आगामी लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अनुसूचित मोर्चा की नई नियुक्तियों की घोषणा की है। नैनीताल निवासी गौरव हार्पर को उनकी सक्रियता और निष्ठा को देखते हुए मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरव हार्पर की इस नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। नैनीताल विधायक सरिता आर्या सांसद अजय भट्ट, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन बिष्ट युवा मोर्चा के मंडल प्रभारी रंजन बरगली सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत डीएसए महासचिव मनोज जोशी, मंडल महामंत्री आशीष बजाज ,हरीश राणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी ।
