नैनीताल। रसोई गैस व पेट्रोल की कीमत को अब सही पर अपराधी भी ठगी का माध्यम बनाकर अवसर खोज रहे हैं। मल्लीताल निवासी पूर्व कुलपति महिला को गैस बुकिंग के नाम पर ठगो ने 1.91 लाख की शपथ लगा दी । शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जान शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि इन दोनों साइबर अपराधी भी नए माध्यमों से लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। मल्लीताल गार्डन हाउस निवासी बीना साह ने कोतवाली को दी गई तहरीर में कहा है कि बीते 20 मार्च को उन्होंने अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से इंडियन गैस की बुकिंग की लेकिन भुगतान नहीं होने पर उन्होंने पेटीएम के माध्यम से शिकायत करने की कोशिश की तो एक व्हाट्सएप नंबर देकर शिकायत दर्ज करने को कहा गया दिए गए नंबर पर संपर्क करने के बाद उन्हें कई फोन आए वह बात करने वाले व्यक्ति ने उनके फोन को स्क्रीन शेयर पर लेकर कुछ प्रक्रिया पूरी कर फोन काट दिया। इसके कुछ ही देर बाद उसके खाते से 84539 और 9999 रुपये मोहम्मद फरहान नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रासफर कर लिये गए। 21 मार्च को दोबारा फोन कर उसे झांसे में लेकर दोबारा 96949 रुपये किसी अंजली के अकाउंट में ट्रासफर कर लिए गए। उन्हें ठगी का अहसास तब हुआ जब उनके फोन पर खाते से रकम कटने के संदेश प्राप्त हुए। महिला का कहना है कि अभी भी उन्हें अज्ञात नंबरों से फोन आ रहे है। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कर दिया गया है। मामले की जानकारी साइबर सेल को भी दे दी गई है।

