नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड नैनीताल के सह प्रभारी व वरिष्ठ व्यापारी नेता अखिलेश सेमवाल ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री), उत्तराखंड आवास विकास सलाहकार परिषद, भावना महारा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान सेमवाल ने उन्हें सरकार द्वारा दी गई इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भावना महारा का लंबा राजनीतिक अनुभव और संगठन के प्रति उनका समर्पण अब प्रदेश के विकास में नई ऊर्जा भरेगा। इस अवसर पर क्षेत्र की प्रगति और आगामी योजनाओं पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई।
